हालात

'BJP को नेहरू से इतनी नफरत है कि मेट्रो स्टेशन का नाम भी उनके नाम पर नहीं रखा गया', संजय राउत का हमला

संजय राउत ने कहा कि नितिन गडकरी बीजेपी और केंद्र में सबसे बुद्धिमान मंत्री हैं, लेकिन उन्हें डर है कि नेहरू और महात्मा गांधी की “प्रशंसा” करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत  

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को जवाहरलाल नेहरू से इस कदर नफरत है कि मुंबई के वर्ली इलाके में नेहरू विज्ञान केंद्र के पास स्थित मेट्रो रेलवे स्टेशन के नाम में देश के पहले प्रधानमंत्री (नेहरू) का नाम तक शामिल नहीं किया गया।

Published: undefined

संजय राउत ने कहा कि नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई का एक ऐतिहासिक स्थल है, लेकिन मेट्रो लाइन 3, जो एक भूमिगत मार्ग है और जिसे ‘एक्वा’ लाइन भी कहा जाता है, के इस स्टेशन को सिर्फ विज्ञान संग्रहालय स्टेशन कहा जाता है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि इसी तरह दहिसर-अंधेरी मार्ग, जिसे लाइन-7ए और ‘रेड’ लाइन के नाम से भी जाना जाता है, उस पर स्थित एक मेट्रो स्टेशन को राष्ट्रीय उद्यान स्टेशन नाम दिया गया है, क्योंकि यह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (बोरीवली में) के करीब है। राउत ने कहा कि इस स्टेशन के नाम में भी संजय गांधी का नाम शामिल नहीं किया गया है।

Published: undefined

शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, “अगर किसी में इतनी नफरत है, तो वह देश पर शासन करने के लायक नहीं है।” संजय राउत ने कहा कि नितिन गडकरी बीजेपी और केंद्र में सबसे बुद्धिमान मंत्री हैं, लेकिन उन्हें डर है कि नेहरू और महात्मा गांधी की “प्रशंसा” करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने विदर्भ में रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के बारे में बोलते हुए महात्मा गांधी और नेहरू की टिप्पणियों को याद किया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा था, “नेहरूजी कहते थे कि हमें अधिकतम उत्पादन की जरूरत है, जबकि गांधीजी कहते थे कि हमें अधिकतम लोगों की भागीदारी के साथ अधिकतम उत्पादन की जरूरत है।”

राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में गोधरा (गुजरात) जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है और देश को हिंदू-मुस्लिम संघर्ष में उलझाना चाहती है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा