हालात

बीजेपी नेता मौसमी चटर्जी ने जींस पहनी महिला एंकर पर की टिप्पणी, बोलीं- सलवार, कुर्ता या साड़ी पहनिए

बीजेपी नेता और अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने पहनावे को लेकर टिप्पणी की है। गुजरात के सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उहोंने जींस पहनी हुई एंकर को नसीहत देते हुए कहा कि आप सलवार, कुर्ता या साड़ी पहनिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी नेता और अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने पहनावे को लेकर टिप्पणी की है। गुजरात के सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उहोंने जींस पहनी हुई एक एंकर को नसीहत देते हुए कहा, “कब कहां कैसे कपड़े पहनना चाहिए ये ध्यान रखना चाहिए था। मंदिर में जींस पहनकर नहीं जा सकते हैं, तकलीफ होगी। सलवार कमीज, साड़ी पहन लीजिए। ये हमारी विरासत है। मैं एक मां की तरह आप से कह रही हूं।”

कार्यक्रम में मौसमी चटर्जी ने यह बात उस वक्त कही जब एंकर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मौसमी चाटर्जी का परिचय कराया। उन्होंने एंकर से माइक लेकर यह नसीहत दे डाली। हालांकि, महिला एकंर ने मौसमी चटर्जी को कुछ नहीं कहा। मौसमी चटर्जी गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। बीते 2 जनवरी को वह बीजेपी में शामिल हुई थीं।

मौसमी चटर्जी 2004 में कोलकाता के उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं है। उन्हें मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

मौसमी चटर्जी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो 18 साल की उम्र में ही मां बन गईं थीं। मां बनने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। 19 साल की उम्र में उन्होंने बंगाली फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम राखा और कई यादगार फिल्में दीं। 26 अप्रैल, 1948 को कोलकाता में हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र