हालात

छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को निर्मम करार देते हुए कहा कि बल का ऐसा इस्तेमाल भारतीय समाज के बड़े हिस्से को विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य से दूर कर देगा।

छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार
छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार फोटोः सोशल मीडिया

बीजेपी के वयोवृद्ध नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा है कि परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। जोशी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना करते हुए उसे निर्मम करार दिया।

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को ‘‘निर्मम’’ करार देते हुए कहा कि बल का ऐसा इस्तेमाल भारतीय समाज के बड़े हिस्से को ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य से दूर कर देगा। उन्होंने मांग की कि छात्रों की चिंताओं को ‘‘सहानुभूति’’ और ‘‘दूरगामी समाधान की दृष्टि’’ के साथ हल किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री 'मंगल पर पहुंचने' का श्रेय लेते हैं, अब अपनी कार्रवाइयों की जिम्मेदारी भी लेंः प्रियंका गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नयी दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं। उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। इन्हें सहानुभूति और दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली: कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, अचानक क्यों आया आदेश?

डॉ. जोशी ने आगे कहा, ‘‘मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल कानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा जिससे बलपूर्वक निपटा जाये। मुझे य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा।’’

ये भी पढ़ें : छात्र आंदोलन के महीने भर बाद जागे PM मोदी! NEET पर फास्ट ट्रैक कोर्ट, प्रधान के इस्तीफे समेत अन्य मांगों पर चुप्पी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति पहुंचकर बोले राहुल गांधी- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश

  • ,
  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका