हालात

'पिता के इलाज के लिए CM योगी को करता रहा फोन, मजाल जो किसी ने फोन उठाया हो' BJP MLA की मौत पर छलका बेटे का दर्द

BJP एमएलए केसर सिंह गंगवार की मौत पर परिवार वाले अपनी ही बीजेपी सरकार पर आगबबूला हैं। अपने पिता की मौत पर केसर सिहं गंगवार के बेटे विशाल गंगवार ने यूपी और केंद्र सरकार दोनों को आड़े हाथों लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के भले ही लाखों दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। सोचिए जिस राज्य में आम दिनों में ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हो, वहां कोरोना काल में क्या हाल हो रहा होगा। जी हां यूपी कोरोना से बेहाल है। राज्य के अलग अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरें यही बयां कर रही है। आम तो छोड़िये यहां खास लोगों तक को मदद नहीं मिल रही है।

ताजा मामला बरेली का है जहां यूपी में बीजेपी के एक और विधायक कोरोना के शिकार हो गए। नवाबगंज के एमएलए केसर सिंह गंगवार की मौत पर परिवार वाले अपनी ही बीजेपी सरकार पर आगबबूला हैं। अपने पिता की मौत पर केसर सिहं गंगवार के बेटे विशाल गंगवार ने यूपी और केंद्र सरकार दोनों को आड़े हाथों लिया है।

विशाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा- "क्या यही है यूपी सरकार अपने ही विधायक का नहीं करा पा रही इलाज। मैंने कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन किया, मगर मजाल है जो फोन उठा लिया गया हो। धन्य है यूपी सरकार और धन्य हैं मोदीजी। एक विधायक का ये हाल है तो आम जनता कितनी बेहाल होगी ये समझना मुश्किल नहीं। आपको बता देंस बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार की बीते दिन कोरोना से मौत हो गई। यूपी में वो बीजेपी के ऐसे तीसरे विधायक हैं, जिनकी कोरोना महामारी ने जान ले ली है। केसर सिंह गंगवार की कोरोना रिपोर्ट 18 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी।

फोटो: सोशल मीडिया

गौरतलब है कि यूपी में कोरोना वायरस से बीजेपी के तीन नेताओं की जान जा चुकी है। विधायक रमेश दिवाकर और विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से पहले ही निधन हो चुका है, और अब केसर सिंह गंगवार की भी कोरोना से मौत हो गई है। बता दें, केसर सिंह गंगवार बरेली के नवाबगंज विधानसभा से विधायक थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब