
हरियाणा के रेवाड़ी में 19 साल की टॉपर बेटी से गैंगरेप के मामले ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। दूसरी ओर बीजेपी विधायक इस मामले पर गैर जिम्मेदाराना और विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस घटना पर उचाना से बीजेपी विधायक प्रेमलता ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रेप जैसी घटनाओं के लिए फ्रस्टेटेड बच्चे जिम्मेदार हैं। खासतौर से वो लोग ऐसी वारदातों में ज्यादा संलिप्त पाए जा रहे हैं जिन्हें नौकरियां नहीं मिली और अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है।
Published: undefined
वहीं घटना के दो दिन बाद भी पुलिस गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा: रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता की हालत स्थिर, एसपी ने कहा, मुख्य आरोपी की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी
Published: undefined
दो दिन पहले कनीना बस अड्डे से छात्रा का उस समय अपहरण कर गैंगरेप कर लिया गया था जब वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त स्कूल टॉपर पीड़िता की मां ने कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी बेटी घटना के चलते सदमे में है और आरोपी घटना के बाद खुलेआम घूम रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined