हालात

बीजेपी विधायक की मांग, ताजमहल का नाम हो ‘राम महल’ और विक्टोरिया पैलेस का ‘जानकी पैलेस’

उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि देश में स्मारकों और रोड के जितने भी नाम मुस्लिम आक्रांताओं के नाम पर रखे गए हैं, सभी को बदल देना चाहिए और उनकी जगह राष्ट्रभक्तों का नाम होना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने देश में मुस्लिम शासकों के नाम पर बने स्मारकों और रोड के नाम बदलने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने कहा कि ताजमहल का नाम राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए। वहीं विक्टोरिया पैलेस का नाम जानकी पैलेस या पार्वती पैलेस कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब रोड, हुमायूं रोड और अकबर रोड के नाम भी बदल देने चाहिए।

बीजेपी विधायक ने कहा, “देश में स्मारकों और रोड के जितने भी नाम मुस्लिम आक्रांताओं के नाम पर रखे गए हैं, सभी को बदल देना चाहिए। उनकी जगह राष्ट्रभक्तों का नाम होना चाहिए। अकबर, बाबर, औरंगजेब की जगह पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और अब्दुल हमीद जैसे नाम होने चाहिए।”

उन्होंने कहा कि मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया जाना एक बेहतर कदम है। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि नाम बदलने से क्या फर्क पड़ता है, इसपर बीजेपी विधायक ने कहा कि नाम बदलने से इंसान के संस्कार बदल जाते हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तारकासुर और सूर्पणखा तक कह दिया था। सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि आगामी चुनाव में तारकासुर का वध होगा और बंगाल में भगवा लहराएगा। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी को कौरव और बीजेपी को पांडव बताया था।

1 मई, 2018 को रेप की घटनाओं पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मोबाइल का इस्तेमाल करने और आजाद घूमने की वजह से देश में लड़कियां रेप का शिकार हो रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने नीट विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मुलाकात की, पीएम पर साधा निशाना

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य