हालात

दिल्ली MCD: BJP का यू टर्न, नामांकन के आखिरी दिन बदला फैसला, मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान

बीजेपी ने दिल्ली MCD मेयर के लिए रेखा गुप्ता को मैदान में उतार दिया है। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी नामांकन भरेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। आखिरी दिन बीजेपी ने भी मेयर के लिए रेखा गुप्ता को मैदान में उतार दिया है। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी नामांकन भरेंगी। इसके अलावा स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर के लिए बीजेपी की ओर से कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल, पंकज लूथरा उम्मीदवार होंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली में मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होगा। जिसके लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। उनके नामांकन भी दाखिल कर दिए गए है। बीजेपी ने भी आज मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में कमल बागरी को उतार दिया है। इन दोनों बीजेपी उम्मीदवारों ने भी मंगलवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पहले बीजेपी एमसीडी चुनाव में मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशी को उतारने से मना कर रही थी। लेकिन बीजेपी ने यू-टर्न लेते हुए आज दिल्ली मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए