हालात

त्रिपुरा में कांग्रेस-लेफ्ट नेताओं पर BJP समर्थकों का हमला, पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूटे, पुलिस पर गंभीर आरोप

त्रिपुरा चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं और समर्थकों पर हमले की एक श्रंख्ला शुरू हो गई है। इससे पहले बुधवार रात सीपीएम के विधायक रामू दास के घर बीजेपी समर्थकों ने हमला कर उनकी मां के साथ मारपीट की थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

फोटोः वीडियोग्रैब
फोटोः वीडियोग्रैब 

त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जानकारी लेने पहुंचे कांग्रेस और वाम दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल पर हमला हुआ है, जिसमें डेलिगेशन के नेताओं पर पथराव के साथ कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा है। डेलिगेशन के नेताओं ने साथ में मौजूद पुलिस पर बीजेपी के गुंडों के हमले के दौरान कुछ नहीं करने और मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि इस डेलिगेशन में कांग्रेस और वाम मोर्चा के कई लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल थे, इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने घटना की जानकारी देते हुए एक ट्वीट में कहा कि त्रिपुरा के विशालगढ़ और मोहनपुर में आज बीजेपी के गुंडों द्वारा कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया। प्रतिनिधिमंडल के साथ जा रही पुलिस ने कुछ नहीं किया। और कल वहां बीजेपी की विजय रैली हो रही है। यह पार्टी प्रायोजित हिंसा की जीत।

Published: undefined

प्रतिनिधिमंडल में शामिल असम से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के एक समूह पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस दौरान उन लोगों ने हम पर पथराव किया और 3-4 वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान हमारे साथ मौजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया। हमने महसूस किया कि त्रिपुरा में कानून का कोई राज नहीं है।

Published: undefined

इससे पहले आज डेलिगेशन में शामिल कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने त्रिपुरा के एक गांव में हिंसा प्रभावित घर का विडियो शेयर करते हुए बताया था कि किस प्रकार चुनाव बाद हिंसा में लोगों के घर जला दिए गए। उन्होंने लिखा कि हम मोहनपुर में खड़े हैं, जहां एक घर जला दिया गया है। आश्चर्य है कि इस बारे में अभी तक एक भी एफआईआर तक नहीं हुई है। यह दर्शाता है कि कानून किस तरीके से काम कर रहा है। लोगों में इस तरह का भय लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद है।

Published: undefined

गौरतलब है कि त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं और समर्थकों पर हमले की एक श्रंख्ला शुरू हो गई है। इससे पहले बुधवार रात सीपीएम के एक विधायक रामू के घर पर बीजेपी समर्थकों ने हमला कर उनकी मां के साथ मारपीट की थी। विधायक की मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। यह सब कुछ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम माणिक साहा और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटे बाद हुआ।

इसे भी पढ़ेंः त्रिपुरा में नई सरकार बनते ही CPM विधायक के घर हमला, मां से मारपीट, बीजेपी पर लगे आरोप

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined