हालात

लक्षद्वीप की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने की कोशिश कर रही बीजेपी, वहां गुंडा एक्ट लाया जा रहा : कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक केंद्र शासित प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक केंद्र शासित प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रपति से गुजरात के पूर्व मंत्री प्रफुल खोड़ा पटेल को हटाने का आग्रह किया है। मंगलवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया, इतिहास में पहली बार, किसी राजनेता को केवल भाजपा के एजेंडे को लागू करने के लिए प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि लक्षद्वीप डेवलपमेंट अथारिटी रेगुलेशन (असामाजिक गतिविधि विनियमन विधेयक, 2021) बनाया गया है, जिसकी वहां कोई जरूरत नहीं है। वहां मछुआरों को दबाया जा रहा है। वहां गुंडा एक्ट लाया जा रहा है जबकि वहां अपराध दर बहुत कम है। कांग्रेस ने कानून को वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ने निर्वाचित जिला पंचायत की स्थानीय प्रशासनिक शक्तियों का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया है।

इसने आरोप लगाया है कि नया प्रस्ताव पंचायत नियमों में भी बदलाव लाएगा और दो से अधिक बच्चों वाले किसी भी व्यक्ति को पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बना देगा।

कांग्रेस ने इस द्वीप में शराब के बार खोलने की अनुमति देने पर आपत्ति जताई है, जो कि मुस्लिम आबादी के कारण एक गैर-मादक क्षेत्र है, साथ ही साथ गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्‍ट्र में गरमाया पेपर लीक का मुद्दा, नवी मुंबई में MPSC सेक्रेटरी के चेहरे पर पोती गई काली स्याही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन की बंद, भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

  • ,
  • यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल! न्याय के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे योगी सरकार के मंत्री

  • ,
  • दिल्ली, UP समेत 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड-यलो का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

  • ,
  • BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से शुरुआत, दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात