हालात

आगरा में फिर दिखा ब्लैक फंगस का कहर, 9 मरीज दोबारा हुए संक्रिमत, दूसरी बार कोई लक्षण नहीं

काले फंगस उपचार के जिला प्रभारी अखिल प्रताप सिंह ने कहा कि एक एमआरआई परीक्षण के बाद, इनमें से 9 रोगियों में काले फंगस के दोबारा संक्रमण की पुष्टि हुई। विशेष रूप से, इन रोगियों में दोबारा संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आगरा में काले फंगस के मरीज, जो शुरू में ठीक हो गए थे, अब फिर से उनमें संक्रमण का पता लगाया जा रहा है। आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में म्यूकोर्मिकोसिस या काले फंगस के कम से कम 9 मामलों की पुष्टि हुई है। 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के इन सभी रोगियों ने पहले कोविड -19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया था।

काले फंगस उपचार के जिला प्रभारी अखिल प्रताप सिंह ने कहा, "पिछले दो महीनों में आगरा जिले में काले फंगस के 83 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 41 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इन सभी मरीजों को हर 15 दिनों के बाद चेकअप के लिए बुलाया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक एमआरआई परीक्षण के बाद, इनमें से 9 रोगियों में काले फंगस के दोबारा संक्रमण की पुष्टि हुई। विशेष रूप से, इन रोगियों में दोबारा संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे। इन सभी रोगियों को अब फंगस-रोधी उपचार दिया जा रहा है।"

इस बीच, शहर में दो और मरीजों के फेफड़ों में काले फंगस के संक्रमण का पता चला है। इन मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट