हालात

कर्नाटक: अरब सागर में 40 मछुआरों वाली नाव लापता, तूफान के चलते बह जाने का संदेह

यह नाव गोवा के पणजी से रवाना हुई थी और आखिरी जीपीएस सिग्नल उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में बेलिकेरी के पास रिकॉर्ड किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अरब सागर में 40 मछुआरों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव लापता हो गई है। यह घटना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार की है। खबरों के अनुसार, नाव पिछले सप्ताह कर्नाटक के अधिकार क्षेत्र में अरब सागर में मौसम की विपरीत स्थिति के बीच लापता हो गई थी।

गोवा में पंजीकृत क्रिस्टोरी नाम की नाव के इंजन में तकनीकी समस्याओं का सामना करने और तेज़ हवाओं के कारण नाव के बह जाने का संदेह है। बताया जा रहा है कि, यह गोवा के पणजी से रवाना हुआ था और आखिरी जीपीएस सिग्नल उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में बेलिकेरी के पास रिकॉर्ड किया गया था।

चार दिन तक सिग्नल नहीं मिलने के बाद तटीय गार्डों ने लापता नाव का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। आगे की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया