हालात

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत, धोखाधड़ी का है मामला

अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, फोटो: Getty Images
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, फोटो: Getty Images 

चेक बाउंस के एक मामले में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी। अमीषा पटेल पूरी तरह मुंह ढंककर अदालत पहुंची थी। हालांकि, बाद में लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

दरअसल, अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन, उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।

दोनों पक्षों में हुए इकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था।

इसी मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया था और इसे लेकर अमीषा पटेल शनिवार को अदालत में पेश हुई। इस मामले में उन्हें 21 जून को फिर कोर्ट में पेश होना है। यदि वो पेश नहीं होंगी तो उनका बेल बांड खारिज कर दिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए