
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता विफल नहीं हुई है, क्योंकि उनकी समस्याओं को हल करने में समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान ने एक सैद्धांतिक रुख अपनाया है।
पुलवामा में पार्टी की रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुफ्ती ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बातचीत विफल हुई है। यह एक जटिल मामला है, जिसके लिए इतना बड़ा युद्ध लड़ा गया। अगर आपको लगता है कि यह मुद्दा रातोंरात हल हो जाएगा, तो ऐसा नहीं होता।’’
पाकिस्तान में वार्ता असफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक्शन लेने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि जो हुआ उससे फर्क नहीं पड़ता है, हम जीते हैं। इस बीच ट्रंप ने कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार राज्य को तीन भागों में बांटने के लिए परिसीमन करना चाहती है।
ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों का विलय बिहार या ओडिशा में किया जा सकता है, जिससे उन क्षेत्रों में रहने वाले बंगालियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
बांकुडा जिले के छटना और ओंडा तथा पूर्वी बर्धमान के खंडघोष में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, "बीजेपी पश्चिम बंगाल को तीन भागों में बांटने के लिए परिसीमन विधेयक लाने की योजना बना रही है। वह बंगाल के कुछ हिस्सों का बिहार या ओडिशा में विलय कर सकती है और वहां के बंगालियों को प्रताड़ित कर सकती है।"
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने पंचायत चुनाव पर कहा, "...चुनाव तो अभी होने थे लेकिन कहीं न कहीं सरकार नहीं चाहती है कि चुनाव हों। चुनाव होंगे तो सरकार हारेगी इसलिए मुझे लगता है कि इसी डर से सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा रही है..."
कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सरकार जाति जनगणना को "ठंडे बस्ते" में डालना चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को "गुमराह" करने के एजेंडे के साथ महिला आरक्षण कानून में संशोधन करना चाहते हैं, जो एक "बड़ा धोखा" है।
गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर कहा, “यह हम सभी के लिए और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि हमारी सबसे प्यारी आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक संगीतकार के तौर पर, उनके प्रशंसक के तौर पर और एक करीबी पारिवारिक मित्र के तौर पर, मैं अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूँ। मैं हमेशा उन्हें माँ सरस्वती की तरह मानता था। आज हर भारतीय का दिल टूट गया है। जब तक इंसानियत कायम रहेगी, उनका संगीत कभी खत्म नहीं होगा। उनके योगदान को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वह हमेशा अमर रहेंगी—हमारे फ़ोन पर, टेलीविज़न पर और हर उस मंच पर जहाँ संगीत मौजूद है; उनकी अद्भुत आवाज़ पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी। इस दुख की घड़ी में, हम सभी शोक-संतप्त हैं और हमारा दिल टूट गया है।”
महान गायिका आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "आशा ताई और मेरे बीच कई सालों तक बहुत गहरा रिश्ता रहा। उन्होंने कई भाषाओं में अनगिनत गीत गाए और अपार ख्याति अर्जित की। बुढ़ापे में भी, जब मैंने उन्हें आराम करने का सुझाव दिया, तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि जब तक वह जीवित रहेंगी, तब तक गाती रहेंगी। उनका निधन उनके परिवार और हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।"
बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। वो 92 साल की थीं। आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने कन्फर्म किया था कि सिंगर उनकी केयर भी हैं। सिंगर की पोती ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। मगर अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL मैच के दौरान चौथे अंपायर से बहस करने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चली 21 घंटे लंबी वार्ता बेनतीजा रही है।
वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानीं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 12 Apr 2026, 7:31 AM IST