
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास स्थित है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के दैनिक बुलेटिन के अनुसार देश के करीब 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले वीकेंड में उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में रुक-रुककर मध्यम बारिश हो सकती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए