हालात

बड़ी खबर LIVE: रातभर FIR की मांग, तड़के कार्रवाई, उदयभानु चिब समेत युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली में सुबह साढ़े चार बजे पुलिस ने उदयभानु चिब समेत युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस ने गिरफ्तारी और महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रातभर FIR की मांग, तड़के कार्रवाई, उदयभानु चिब समेत युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली में सुबह साढ़े चार बजे पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब, पार्टी नेताओं और NSUI कार्यकर्ताओं को संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर रातभर थाने के बाहर बैठे कार्यकर्ताओं को सुबह गिरफ्तार किया गया। पार्टी ने NSUI की महिला कार्यकर्ताओं रितु बराला और अथिरा विजयन के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार और मारपीट पर भी सवाल उठाए हैं। यह कार्रवाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को हुए NSUI प्रदर्शन के बाद हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान