
अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है। आज से तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। सितंबर में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2747.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2810 रुपये हो गई है। कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे कारोबारों की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आगे खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ने की संभावना है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए