
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने के कारण झुलसने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिये विशेष दल गठित करने का निर्देश दिया।
कतर के ऊर्जा मंत्री साद बिन शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को बताया कि रास लाफान औद्योगिक सिटी में हुए एक धमाके में भारतीय नागरिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
‘दोहा न्यूज’ के अनुसार, कतरएनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अल-काबी ने बताया कि रविवार शाम रास लाफान औद्योगिक सिटी में बरज़ान स्थानीय गैस सप्लाई संयंत्र में हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में 66 लोग घायल हो गए।
अल काबी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुष्टि की कि इस घटना में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के 13 लोगों की मौत हो गई। हालांकि उन्होंने भारतीय मृतकों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की सूचना मिलने पर अलीगढ़ का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर राजधानी लौटे और घटनास्थल का दौरा करने के साथ-साथ अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री सोमवार शाम को लखनऊ पहुंचने के बाद अलीगंज गए और प्रभावित इमारत का मुआयना किया और बाद में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) जाकर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचे और उस तीन मंजिला इमारत की स्थिति का जायजा लिया जिसमें यह भीषण आग लगी थी। उन्होंने इमारत की ऊपरी मंजिलों का भी दौरा किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ थे।
अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आदित्यनाथ केजीएमयू पहुंचे और दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करके उनका हाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 15 बच्चों की मौत की खबर है। मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं।
लखनऊ अग्निकांड पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दुख जताया है। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-"लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है, इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।
लखनऊ आग हादसे पर बीएसपी चीफ मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद. इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं दिल को दहलाने वाली होती हैं और कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं. ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की जरूरत है, सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है। इस दुखद घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को जल्दी स्वस्थ करें। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 12 बच्चों की मौत की खबर है। मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं।
लखनऊ के अलीगंज इलाके के पुरानिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र इमारत के अंदर फंस गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और तेजी से बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट के माध्यम से घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और फायरमैन ने इमारत की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 20 से अधिक छात्र भी शामिल थे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।"
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
कतर के रास लफान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात धमाका हुआ। इस हादसे में कम से कम 54 लोग घायल हुए और 18 अन्य लापता हैं। यह क्षेत्र कतर का मुख्य प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल है। कतर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बारजान संयंत्र में सुविधाओं को फिर से शुरू करने के प्रयास के दौरान यह धमाका हुआ। धमाके के तत्काल बाद आई कुछ खबरों में देश के आंतरिक मंत्रालय ने कुछ लोगों के घायल होने की बात कही थी।
मुंबई में मॉनसून की एंट्री हो गई है। बारिश को लेकर IMD ने शहर में येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही तूफान और आकाशीय बिजली का भी पूर्वानुमान है। वहीं IMD के अनुसार, आज दिल्ली में भी बूंदाबादी के आसारा है, शहर का अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
IMD का अनुमान है कि आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। विभाग ने आज दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और आंधी-तूफान अनुमान लगाया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंको के साथ 60 किमी/घंटा तक जा सकती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Jun 2026, 7:50 AM IST