हालात

बड़ी खबर LIVE: एशियाड के मैराथन में भारत को 44 साल बाद पदक, कई राज्यों में मौसम का कहर, स्कूल बंद

एशियन गेम्स 2026 में भारत के डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीत लिया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

सावन बरवाल ने मैराथन में जीता ऐतिहासिक सिल्वर, 44 साल बाद मिला मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीत लिया। भारतीय सेना में हवलदार सावन ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकेंड में रेस पूरी की और सिल्वर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पूरे 44 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को एशियन गेम्स में मैराथन को मेडल मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए