हालात

बड़ी खबर LIVE: 24 घंटे में दूसरा वार! अमेरिका ने ईरान के ड्रोन, एयर डिफेंस और कम्युनिकेशन सिस्टम को बनाया निशाना

अमेरिका ने ड्रोन हमले के आरोप के बाद ईरान के सैन्य और संचार ठिकानों को निशाना बनाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

24 घंटे में दूसरा वार! अमेरिका ने ईरान के ड्रोन, एयर डिफेंस और कम्युनिकेशन सिस्टम को बनाया निशाना

अमेरिका ने युद्धविराम के बावजूद 24 घंटे के भीतर दूसरी बार ईरान पर एयर स्ट्राइक की है। अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क, एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और समुद्री माइन बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।

अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर M/T Kiku पर ड्रोन हमला कर युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने सिरिक के पास विस्फोटों और एक दूरसंचार टावर पर प्रोजेक्टाइल गिरने की पुष्टि की है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है।

Published: undefined