
मुंबई के शिवाजी पार्क से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी। पार्टी की प्रमुख मांग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।
वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आज प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है, लेकिन आयोजकों ने लोगों से सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए