हालात

बड़ी खबर LIVE: फिर आमने सामने US-ईरान, तेहरान ने जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा

अमेरिका ने ईरान के अंदर मौजूद IRGC के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में मौजूद प्रिंस हसन एयरबेस और वहां मौजूद अमेरिकी मरीन ठिकाने को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फिर आमने सामने US-ईरान, तेहरान ने जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अकाबा के पास एक सैन्य ठिकाने पर मौजूद अमेरिकी मरीन के कैंप को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरानी पक्ष का कहना है कि हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए