हालात

बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, पाक कोयला खदान धमाके में 32 मजदूरों की गई जान

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई है, पाक के क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अबतक की बड़ी खबरें

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में हुआ। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि मलबे से एक शव निकाला गया है, जबकि एक घायल लड़के को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, धमाके में 32 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उनकी स्थिति बेहद गंभीर मानी जा रही है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए