
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात 9:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।
चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया, “मुझे कुछ सेकंड तक तेज झटके महसूस हुए।’’ वह दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं।
पंजाब के जीरकपुर स्थित एक आवासीय सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, “झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हमने नीचे भागने के बारे में सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए।”
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
आयुष म्हात्रे के 43 गेंद में 73 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शुक्रवार को पांच विकेट पर 209 रन बनाये ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चेन्नई ने संजू सैमसन (सात) का विकेट जल्दी गंवा दिया ।
इसके बाद हालांकि म्हात्रे और शिवम दुबे (27 गेंद में नाबाद 45) ने पारी को संभाला । पंजाब के लिये विजयकुमार विशाख ने दो विकेट लिये ।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, थोड़ा और समय मिलने पर हम आसानी से होर्मुज स्ट्रेट खोल सकते हैं। तेल हासिल कर सकते हैं और अकूत दौलत कमा सकते हैं। क्या यह दुनिया के लिए एक सोने की खान साबित होगा?
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "...इस बार असम में बड़ा परिवर्तन है। इस समय जनता गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जिस प्रकार हिमंता बिस्वा सरमा ने सैंकड़ों एकड़ जमीन हड़प ली है। उसकी जांच कराई जाएगी। राहुल गांधी ने कल कहा है कि उसकी संपत्ति कहीं भी हो सबकी जांच कराई जाएगी और उसकी जो जगह है, उस जगह पहुंचाया जाएगा।"
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
जयपुर में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। वीडियो शहर के सी-स्कीम और सिविल लाइंस इलाके की है।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
लौंग की तीखी सेंव और चटपटा ‘मिक्सचर’ हो या बिना मिर्च वाले मुलायम ‘गाठिये', अपने खास जायके के लिए देश-दुनिया में मशहूर इंदौर के नमकीन आम ग्राहकों के लिए 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे हो गए हैं।
नमकीन निर्माताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वाणिज्यिक रसोई गैस और प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री की कीमतों में इजाफे का हवाला देते हुए दाम बढ़ाए हैं।
शहर के नमकीन-मिष्ठान्न क्रेता एवं विक्रेता कल्याण संघ के सचिव अनुराग बोथरा ने शुक्रवार को बताया,‘‘पश्चिम एशिया के संघर्ष से वाणिज्यिक रसोई गैस और प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री महंगी हो गई है।"
उन्होंने बताया कि नमकीन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की थैली जो पहले 190 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में मिलती थी, उसकी कीमत बढ़कर 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "सरकार मंडी में ऐसी शर्तें लगाती है कि किसान अपनी फसल सस्ता बेचने पर मजबूर हो जाता है। इसीलिए हमने कार्यक्रम बनाया है कि मैं स्वयं, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विधायक अपने-अपने हल्के की मंडियों का दौरान करेंगे। हम किसान के साथ खड़े हैं।"
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक में एक वरिष्ठ नागरिक का टैबलेट चोरी कर उसमें मौजूद निजी तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी ने सातपुर स्थित पीड़ित के कार्यालय से टैबलेट चोरी किया था और फिर शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने के लिए कथित तौर पर इसमें मौजूद आपत्तिजनक वीडियो और फोटो का इस्तेमाल किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी कि अगर 12 लाख रुपये नहीं दिए गए तो इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाएगा।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
ईरान ने मरकजी प्रांत में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। अल-जजीरा के अनुसार, मलबे की जांच में विमान पर ब्रिटेन के लेकनहीथ एयर बेस के निशान मिले हैं।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता को कारण बताया है।
इसके अलावा नए नियमों के तहत, ज्यादातर स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जाएगा। वहीं, इनसे बने कुछ अन्य उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर स्थित डूरंड लाइन को पार करते हुए खोस्त खुर्रम बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस कार्रवाई को सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है.
हमले के दौरान अफगान सेना ने खुर्रम इलाके में मौजूद पाकिस्तानी सेना के अड्डे और एक सैन्य गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर है।
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Apr 2026, 7:53 AM IST