
आज की बड़ी खबरों में ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके समर्थकों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उधर, कुवैत में एक बार फिर हमले की खबर है, जानकारी के मुताबिक कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए हैं।
ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में समर्थकों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
दिल्ली पुलिस को ऐसी आशंका है कि बाहर से भी लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रदर्शन में छात्र, कोचिंग सेंटर्स से जुड़े और आम लोग भी शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली जिले को 12 जोन में बांटा गया है और दिल्ली पुलिस के 2000 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घरों के आसपास सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है।
कुवैत पर एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है। कुवैती सेना ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई “शत्रुतापूर्ण” मिसाइलों और ड्रोन को निशाना बनाकर उन्हें रोकने की कार्रवाई की। हमलों के दौरान कई इलाकों में सायरन बजाए गए और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच यह हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।
अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए हैं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान के तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर भी हमला किया गया। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को ये ड्रोन क्षेत्रीय समुद्री यातायात के लिए तत्काल खतरा थे। अमेरिकी सेना फिलहाल ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined