हालात

बड़ी खबर LIVE: वेंस बोले- होर्मुज में सुरक्षित रास्ता बनाने पर काम जारी, ईरान ने स्ट्रेट खोलने के लिए रखीं शर्तें

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। अमेरिका सुरक्षित जहाजरानी बहाल करने की कोशिश में है, जबकि ईरान ने स्ट्रेट खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस  

वेंस बोले- होर्मुज में सुरक्षित रास्ता बनाने पर काम जारी, ईरान ने स्ट्रेट खोलने के लिए रखीं शर्तें

ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव अभी बरकरार है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य विकल्पों के साथ ईरान से बातचीत कर रहा है और होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बहाल करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगें हटाने और सुरक्षित ट्रैफिक सिस्टम तैयार करने पर काम कर रहा है।

वहीं, ईरान ने स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिका से अपने रवैये में बदलाव समेत कई शर्तें पूरी करने की मांग की है। वेंस के मुताबिक बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन अमेरिका ईरान के बयानों के बजाय उसके वास्तविक कदमों के आधार पर स्थिति का आकलन करेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए