
दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि राजधानी गैस चैंबर जैसी हो गई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 दर्ज किया गया। वहीं, IIT दिल्ली के मॉनिटरिंग स्टेशन पर यह आंकड़ा 487 के पार पहुंच गया है। राजधानी के कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग ने भी सोमवार तक राहत मिलने की उम्मीद कम जताई है।
CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में AQI 414 और ITO में 455 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में AQI 377, नोएडा में 369 और गुरुग्राम में 349 रहा। यानी राजधानी के साथ आसपास के शहरों में भी हवा की क्वालिटी खराब बनी हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए