
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ सुबह घना कोहरा छाने लगा है और कई जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में 25 नवंबर सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि प्रदूषण के गंभीर स्तर पर बने रहने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोहरे का असर बढ़ सकता है। वहीं दक्षिण भारत में पुरवाई हवाओं के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए