हालात

बड़ी खबर LIVE: दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, 15 इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई और सोनिया विहार-बुराड़ी समेत 15 इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया।

पाइल फोटोः IANS
पाइल फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश: वाराणसी की हवा भी हुई जहरीली, AQI 302 के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 302 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर की हवा की गुणवत्ता काफी खराब बनी हुई है।

दिल्ली: आरके पुरम में AQI 364 पर पहुंचा, 'बेहद खराब' श्रेणी में हवा, प्रदूषण से हालात चिंताजनक

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 364 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, इलाके की हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

गुजरात: सुरेंद्रनगर की विजय सोसाइटी के रिहायशी मकान में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

गुजरात के सुरेंद्रनगर में डाल रोड स्थित विजय सोसाइटी के एक रिहायशी मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, 15 इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली पर जमकर आतिशबाजी के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब हो गई। राजधानी के कई इलाकों में घने स्मॉग की चादर छा गई और विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई। CPCB के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 368 दर्ज किया गया, जबकि 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 15 पर यह 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार और बुराड़ी क्रॉसिंग में सबसे ज्यादा 441 AQI रिकॉर्ड किया गया। वहीं विवेक विहार में 437, DTU में 434 और जहांगीरपुरी-नॉर्थ कैंपस में 433 AQI दर्ज हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Nov 2026, 7:55 AM IST