हालात

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में फहराया ब्रिटेन का झंडा, आरोपी से पूछताछ में जुटीं खुफिया एजेंसियां

रविवार को जांच एजेंसियों ने पुलभट्टा पहुंचकर आरोपी परमजीत सिंह के मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट आदि की जांच की। जांच एजेंसियों ने आरोपी के विदेशी कनेक्शन और विदेशी फंडिग की भी जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में फहराया ब्रिटेन का झंडा, आरोपी से पूछताछ में जुटीं खुफिया एजेंसियां
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में फहराया ब्रिटेन का झंडा, आरोपी से पूछताछ में जुटीं खुफिया एजेंसियां फोटोः सोशल मीडिया

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के एक गांव में एक घर पर ब्रिटेन का झंडा फहराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद उत्तराखंंड से दिल्ली तक खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस और एजेंसियां उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

यहां बता दें कि शनिवार को पुलभट्टा पुलिस को गांव बरी स्थित बरी फार्म के एक घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ 153 ए आईपीसी और 268 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था।

इसके बाद रविवार को जांच एजेंसियों ने पुलभट्टा पहुंचकर आरोपी परमजीत के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट आदि की जांच की। जांच एजेंसियों ने आरोपी के विदेशी कनेक्शन और विदेशी फंडिग की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां आरोपी से विभिन्न बिंदुओं पर सघन पूछताछ कर रही हैं।

पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि उधमसिंह नगर जिले के बरी गांव में एक घर पर ब्रिटेन का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। खुफिया विभाग ने आरोपी के व्हाट्सएप और सोशल साइट पर विदेशी कनेक्शन और फंडिंग की जांच भी शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह