हालात

बिहार में जमीन विवाद में हैवानियत, भाई ने भाई की बेटी को हाथ-पैर बांध जिंदा जलाया

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नालंदा के महानंपुर शाहपुर गांव से एक महिला का अधजला शव शुक्रवार को बरामद किया गया था, जिसकी पहचान गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पुत्री विभा सिंह के रूप में की गई है।

प्रतीकात्मक फोटोः IANS
प्रतीकात्मक फोटोः IANS 

बिहार के नालन्दा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद किया है। आरोप है कि महिला को जमीनी विवाद में हाथ पैर बांधकर उसके शरीर में आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। खास बात ये है कि पटना से सटा नालंदा सीएम नीतीश का गढ़ माना जाता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नालंदा के महानंपुर शाहपुर गांव से एक महिला का अधजला शव शुक्रवार को बरामद किया गया था, जिसकी पहचान गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र सिंह की पुत्री विभा सिंह (45) के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का अपने भाई बृजमोहन सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी की मौत हो चुकी है। विभा अक्सर अपने मायके आकर अपने पिता की देखभाल करती थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई सालों से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बृजमोहन सिंह के परिजनों ने मिलकर विभा को जलाकर हत्या कर दी।

नगरनौसा के थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या का आरोप लगाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा