हालात

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, पार्टी प्रमुख मायावती ने किया ऐलान

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी कहीं पीछे नहीं है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तैयार‍ियों को लेकर ज‍िला स्‍तर और प्रदेश स्‍तर पर पार्टी की बैठकों का दौर जारी है। हम संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बीएसपी।
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बीएसपी। फोटो: सोशल मीडिया

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि बीएसपी लोकसभा चुनाव और इसके पहले तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। मायावती ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया और कहा कि विपक्षी दल सत्ता पाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं।

मायावती ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को अगर साथ आना है तो उसके लिए शर्त यह है कि उनका एनडीए और बदले गए यूपीए से भी कोई संबंध नहीं होना चाहिए। बीएसपी को भी सत्ता पर आसीन होने का अवसर मिल सकता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर बीएसपी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों में अकेले चुनाव लड़कर दमखम दिखाना है।

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी कहीं पीछे नहीं है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तैयार‍ियों को लेकर ज‍िला स्‍तर और प्रदेश स्‍तर पर पार्टी की बैठकों का दौर जारी है। हम संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट