हालात

ग्रेटर नोएडा में 50 बच्चों से भरी बस पलटी, 10 गंभीर रूप से घायल

पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित मित्रा गोल चक्कर के पास का है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ग्रेटर नोएडा में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 बच्चों से भरी एक स्कूल की बस पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को बस से बाहर निकला गया। बस का इमरजेंसी गेट तोड़कर बच्चों को कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया।

आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

हालांकि, पुलिस ने इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में करीब 10 बच्चों को गंभीर रूप से चोट लगी है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

राहत की बात रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित मित्रा गोल चक्कर के पास का है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा

  • ,
  • खेल: रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस पर गौतम गंभीर को कितना भरोसा? और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया