हालात

Bye Election: कर्नाटक के अलावा इन राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?

कर्नाटक के अलावा पंजाब, यूपी, ओडिशा और मेघालय में उप चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चुनाव आयोग ने आज कर्नाटक के साथ साथ कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। कर्नाटक के अलावा पंजाब, यूपी, ओड़िशा में उप चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को चुनाव होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे।

वहीं ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की छानबे और स्वार विधानसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को उपचुनाव का रिजल्ट आएगा। इस संबंध में बुधवार को आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Published: 29 Mar 2023, 12:48 PM IST

आपको बता दें, चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की ताऱीकों का ऐलान कर दिया है। एक चरण में चुनाव होने है। 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Published: 29 Mar 2023, 12:48 PM IST

कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े: EC

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं। कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं, वहीं 100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा मतदाता है। 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर घर से वोट कर सकेंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Published: 29 Mar 2023, 12:48 PM IST

1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी: चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी। करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।

इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

आपको बता दें, कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और JDS ने 37 सीटें जीती थीं।

Published: 29 Mar 2023, 12:48 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Mar 2023, 12:48 PM IST