हालात

उत्तर प्रदेश में आज शाम होगा मंत्रिमंडल विस्तार, जानें किन नेताओं को मिल सकती है योगी कैबिनेट में एंट्री

योगी मंत्रिमंडल में एक को कैबिनेट मंत्री और जबकि 6-7 को स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। खबरों के मुताबिक, शपथ लेने वाले नेताओं में जितिन प्रसाद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटिक, कृष्णा पासवान, संगीता बिंद के नाम शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन में हलचल तेज हो गई है। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था।

जून और जुलाई में चर्चा ने जोर पकड़ा तो अगस्त के अंतिम हफ्ते में तो मंत्रियों के नाम के साथ ही शपथ लेने की तारीख भी तय होने लगी थी। राज्यपाल के लखनऊ आने के तत्काल बाद ही राजभवन में बैठक होगी। इसके बाद शपथ ग्रहण का समय तय किया जाएगा।

Published: 26 Sep 2021, 3:10 PM IST

एक ब्राह्मण के अलावा पांच-छह एससी-ओबीसी ही मंत्री बनने की संभावना है। योगी मंत्रिमंडल में एक को कैबिनेट मंत्री और जबकि छह-सात को स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। खबरों के मुताबिक, शपथ लेने वाले नेताओं में जितिन प्रसाद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटिक, कृष्णा पासवान, संगीता बिंद के नाम शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, सातवां नाम धर्मवीर प्रजापति का है।

बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी, जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

Published: 26 Sep 2021, 3:10 PM IST

गौरतलब है कि 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। उस दौरान मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि कोरोना की पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमल रानी वरुण नहीं रहीं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 26 Sep 2021, 3:10 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Sep 2021, 3:10 PM IST