हालात

कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा, राजनीति में जाने के दिए संकेत

अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने फैसले की घोषणा करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर टीएमसी पर तीखा हमला बोला और कहा कि मुझे नहीं लगता कि राज्य के वर्तमान शासक लोगों के लिए कोई अच्छा काम कर सकते हैं।

कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा, राजनीति में जाने के दिए संकेत
कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा, राजनीति में जाने के दिए संकेत फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी के लिए कई बार मुश्किलें खड़ी करने वाले कलकत्ता हाईकोर्ट के चर्चित न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। इस्तीफे के साथ ही जस्टिस गंगोपाध्याय ने राजनीति में उतरने का भी संकेत दिया है।

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय राज्य में स्कूल भर्ती घोटाले जैसे संवेदनशील मामलों की सुनवाई से जुड़े थे। उन्होंने रविवार को एक स्थानीय चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया कि वह मंगलवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने गतिविधियों के "बड़े परिदृश्य" में कदम रखने का फैसला किया है। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा, "अगर मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल होता हूं और वे मुझे नामांकित करते हैं, तो मैं निश्चित रूप से उस फैसले पर विचार करूंगा।"

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय अगस्त 2024 में न्यायिक सेवाओं से सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह वर्तमान में श्रम मामलों और औद्योगिक संबंधों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। अपने फैसले की घोषणा करते हुए उन्होंने कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, ''राज्य बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। यहां चोरी और लूट का राज चल रहा है। एक बंगाली होने के नाते मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। मुझे नहीं लगता कि राज्य के वर्तमान शासक लोगों के लिए कोई अच्छा काम कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ व्यवस्था द्वारा उन्हें दी गई चुनौती ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ''मैं इस चुनौती के लिए सत्तारूढ़ दल को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • संसद मार्च: DMRC ने पांच मेट्रो स्टेशन किए बंद , सैकड़ों यात्री फंसे, अफरा-तफरी का माहौल, देखें लिस्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP डेलिगेशन ने कहा- सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देना ही होगा

  • ,
  • त्रिपुरा के डीजीपी पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए, सुसाइड की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

  • ,
  • इंटरव्यू: सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के उर्दू विभाग में अकेले शिक्षण और गैर-शिक्षण जिम्मेदारियां निभा रहे डॉ. अशहद करीम

  • ,
  • संसद में विपक्ष की चौतरफा घेराबंदी: नीट, शिक्षा व्यवस्था और राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार को घेरने का नया मास्टरप्लान!