
लोकसभा में आज सांसद पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर के जय संविधान कहने पर स्पीकर ओम बिरला ने न सिर्फ आपत्ति जताई, बल्कि इसका विरोध करने पर दीपेन्द्र हुड्डा को एक तरह से डपट कर चुप करा दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्पीकर के इस रुख पर पूछा है कि क्या संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता?
Published: undefined
संसद सत्र के चौथे दिन शशि थरूर ने लोकसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने 'जय संविधान' के नारे लगाए, जिसका विरोध करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं, तो इसे बोलने की क्या जरूरत है। इस पर कांग्रेस के कई नेता ओम बिरला के खिलाफ खड़े होकर विरोध जताने लगे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्पीकर से कहा कि इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके बाद दीपेंद्र हुड्डा को जवाब देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि किस पर आपत्ति हो, किस पर न हो, इसकी सलाह मत दिया करो, चलो बैठो।
Published: undefined
इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाया है। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "क्या भारत की संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के 'जय संविधान' बोलने पर आपत्ति जताई गई। चुनाव के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने आया है जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है।"
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि "जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined