हालात

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (चार) के रूप में हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दंपति और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (चार) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे तभी आधी रात करीब साढ़े बारह बजे थाना फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई। उसने बताया कि इस हादसे में ओमप्रकाश और उनके परिवार के तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ और कुणाल खेमू ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

  • ,
  • राहुल गांधी ने एफआईआर को बताया मेडल की तरह, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी जंतर-मंतर की तरफ पैदल रवाना, रोकने के लिए बैरिकेड्स और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की दम घुटने से मौत, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

  • ,
  • यूपी के पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले