हालात

14  बैंकों से 824 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, कनिष्क गोल्ड के निदेशकों से सीबीआई ने की पूछताछ

चेन्नई स्थित कनिष्क गोल्ड द्वारा 14 बैंकों को 824.15 करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला 21 मार्च को सामने आया था। बैंकों के मुताबिक ब्याज मिलाकर यह रकम 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है।

 फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  कनिष्क गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भूपेश कुमार जैन (फाइल फोटो)

चेन्नई स्थित कनिष्क कंपनी के मालिक पर एक साथ 14 बैंकों को 824.15 करोड़ का चपत लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में सीबीआई ने कहा कि कनिष्क गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड (केजीपीएल) के निदेशकों से पूछताछ हो रही है। इसके अलावा सीबीआई ने केजीपीएल के कार्यालय और इसके साथ ही चेन्नई में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों के कार्यालय और आवासों की तलाशी शुरू कर दी है।

सीबीआई के एक अधिकारी कहा, “हमारे बेंगलुरू कार्यालय में केजीपीएल के निदेशक भूपेश कुमार जैन और नीता जैन से पूछताछ की जा रही है।” अधिकारी के मुताबिक भूपेश और नीता जैन 21 मार्च की शाम को पहुंचे थे।

चेन्नई स्थित कनिष्क गोल्ड द्वारा 14 बैंकों को 824.15 करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला 21 मार्च को सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: एक और बैंक घोटाले का हुआ पर्दाफाश, कनिष्क ज्वैलर्स ने 14 बैंकों से की 824 करोड़ की धोखाधड़ी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए