
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगेगा। चंद्र ग्रहण आज रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और 6 मई को रात 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ज्योतिष के मुताबिक, यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा।
चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे 15 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है और यहां चंद्रमा केतु की युति बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर होगी।
आज लगने वाले चंद्र ग्रहण से पश्चिमी देशों में समस्याए बढ़ सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। वायुयान दुर्घटना और अग्नि से आपदा हो सकती है। न्यायालय से कोई महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है। साथ ही महिला राजनीतिज्ञों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास न जाएं। कहा जाता है कि इस ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं।
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत न करें। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें। साथ ही पूजा पाठ भी नहीं किया जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाकों भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए। इसे 10 गुना फलदायी माना जाता है।
चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों को दान देना चाहिए।
ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से कई गुना पुण्य मिलता है।
ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 May 2023, 8:57 AM IST