हालात

चंद्रनाथ रथ की हत्या सुनियोजित साजिश, हमला करने से पहले हमलावरों ने रेकी की थी: शुभेंदु अधिकारी

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई इस चौंकाने वाली घटना में अधिकारी के निजी सहायक रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को ‘‘सुनियोजित साजिश’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हमलावरों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में इस हमले को अंजाम देने से पहले रेकी की थी।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई इस चौंकाने वाली घटना में अधिकारी के निजी सहायक रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया।

Published: undefined

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ के वाहन को रोका, उसे रुकने के लिए मजबूर किया और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। रथ को हमले के बाद जिस अस्पताल में ले जाया गया, अधिकारी ने उसके बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घटना ‘‘हृदय विदारक’’ है।

BJP नेता ने कहा, ‘‘यह घटना हृदय विदारक है। हम इसकी निंदा करते हैं।’’ अधिकारी ने इसे ‘‘सुनियोजित साजिश’’ करार देते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने गोलीबारी से पहले रेकी की थी।

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हमले को अंजाम दिया गया, उससे साफ संकेत मिलता है कि हमलावरों ने पहले रेकी की थी।’’ अधिकारी ने हालांकि, हमले के पीछे किसी संगठन का सीधे तौर पर नाम लेने से परहेज किया और BJP कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते, क्योंकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी से अपील करेंगे कि कानून अपने हाथ में न लें।’’

Published: undefined

BJP नेता ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं जारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम यहां थे, तब बसीरहाट में हमारे एक कार्यकर्ता को गोली मारी गई और बारानगर इलाके में एक अन्य कार्यकर्ता को चाकू मारा गया।’’

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से बात की है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined