हालात

चार धाम यात्रा: केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तारीख तय, 25 अप्रैल को खुलेगा कपाट, इस दिन से बद्रीनाथ के दर्शन

केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख तय हो गई है। इस बार केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। कपाट खुलने का समय सुबह 6 बजकर 20 मिनट होगा। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। खबरों के मुताबिक, केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट में खुलेंगे। 21 अप्रैल को बाबा की उत्सव डोली ऊखीमठ से केदारनाथ रवाना होगी।

केदारनाथ मंदिर कपाट

  • 25 अप्रैल 2023 को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगा कपाट

  • कपाट खुलने से पहले 21 अप्रैल से रस्म की शुरुआत

  • 21 अप्रैल को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ के लिए होगी रवाना

  • पैदल डोली यात्रा 24 अप्रैल को पहुंचेगी केदारनाथ

  • 27 अक्टूबर को बंद किए गए थे मंदिर के कपाट

इससे पहले  बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख 26 जनवरी को ही तय कर दी गई थी। बद्रीनाथ धाम के कपाट  27 अप्रैल की सुबह 7.10 बजे खोल दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट खोलने से पहले गाड़ू घड़ा तेल कलश की यात्रा 12 अप्रैल से शुरू होगी। 

चारों धाम के मंदिर शीतकाल में हो जाते हैं बंद

गौरतलब है कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, चारों धाम के मंदिर शीतकाल में भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं, क्योंकि यहां बर्फबारी के कारण ठंड काफी अधिक बढ़ जाती है। ठंड का मौसम बीतने पर  इन चारों मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोले जाते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति