हालात

छत्तीसगढ़: सुकमा में 50 लाख रुपये के 16 इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो कट्टर नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

फाइल फोटो: IANS
फाइल फोटो: IANS 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 50 लाख रूपए के 16 इनामी नक्सलियों समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Published: undefined

पीएलजीए बटालियन नंबर एक के नक्सलियों ने हथियार डाले

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो कट्टर नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

Published: undefined

10 लाख के इनामी नक्सली ने किया समर्पण

उन्होंने बताया कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में से पीएलजीए बटालियन नम्बर एक में सप्लाई टीम कमांडर ओयाम लखमू (53) के सर पर 10 लाख रूपए का इनाम है।

Published: undefined

अन्य इनामी नक्सली और उन पर घोषित रकम

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर एक के सदस्य माड़वी भीमा (18), रीजनल मिलिट्री कंपनी नंबर दो की पार्टी सदस्या सुनिता उर्फ कवासी सोमड़ी (24) और रीजनल मिलिट्री कंपनी नंबर एक की पार्टी सदस्या सोड़ी मासे (22) के सर पर आठ-आठ लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक नक्सली पर तीन लाख रूपए, दो नक्सलियों पर दो-दो लाख रूपए तथा नौ नक्सलियों के सर पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

Published: undefined

आत्मसमर्पण के पीछे की वजह

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति' और 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर और माओवादियों के अमानवीय व्यवहार, आधारहीन विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी माओवादियों के द्वारा भेदभाव करने से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

Published: undefined

आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास लाभ

उन्होंने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नई पुनर्वास नीति 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025' के 50-50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार