
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां चार नक्सलियों का शव, एक स्वचालित लाइट मशीन गन (एलएमजी), ‘बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ और अन्य हथियार बरामद किए गए।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 37 नक्सली मारे जा चुके हैं।
सुकमा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined