हालात

चिदंबरम ने टीकों की लगातार कमी को लेकर नए स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, कहा- यह भी पुराने वाले की राह पर

चिदंबरम ने कहा कि क्या टीके की कमी की शिकायत करने वाले सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं? क्या खबरों से लोगों को इसलिए दूर किया जा रहा है, क्योंकि टीकों की डोज नहीं है? निष्कर्ष यह है कि केंद्र और राज्यों के बीच जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश में वैक्सीन की कमी को लेकर गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने पूर्ववर्ती डॉक्टर हर्षवर्धन के रास्ते पर चल रहे हैं।

चिदंबरम ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "नए स्वास्थ्य मंत्री भी अपने पूर्ववर्ती की तरह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। यह दुखद है।" उन्होंने कहा कि राज्य दर राज्य टीके की कमी की शिकायत कर रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों पर टीके नहीं हैं, लिखे हुए बोर्ड लगे होते हैं। टीकों की खुराक खत्म होने के बाद कतारों में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ रहा है।

चिदंबरम ने कहा, "क्या टीके की कमी की शिकायत करने वाले सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं? क्या अखबार और टीवी की खबरों में लोगों को इसलिए दूर किया जा रहा है, क्योंकि वैक्सीन की कोई डोज नहीं है, फर्जी खबरें हैं? निष्कर्ष यह है कि केंद्र और राज्यों के बीच जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम नए स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है। बता दें कि देश में कुल कोरोना टीकाकरण कवरेज 39 करोड़ के लैंडमार्क को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में देश भर में 34,97,058 लोगों को वैक्सीन दी गई है। हालांकि, टीकाकरण की यह रफ्तार काफी धीमी है। कई विशेषज्ञ इस रफ्तार पर सवाल उठा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो