हालात

चिराग ने की बिहार में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी, जेडीयू में जल्द बड़ी टूट का किया दावा

भारतीय राजनीति में मौसम विज्ञानी के नाम से मशहूर रहे दिवंगत नेता रामविलास पासवान के पुत्र चिराग ने कहा कि चिराग पासवान की हैसियत कम करने के लिए उन्होंने अपनों को धोखा दिया और सिर्फ आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया। उन्होंने दावा किया कि जेडीयू में टूट तय है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में दो गुट बनने के बाद आशीर्वाद यात्रा पर निकले सांसद चिराग पासवान गुरुवार को बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने यहां एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे और जेडीयू में टूट तय है। बेगूसराय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में भी 'अपनों' को धोखा दे दिया।

Published: undefined

भारतीय राजनीति में मौसम विज्ञानी के नाम से मशहूर रहे दिवंगत नेता रामविलास पासवान के पुत्र चिराग ने कहा कि चिराग पासवान की हैसियत कम करने के लिए उन्होंने अपनों को धोखा दिया और सिर्फ आर सी पी सिंह को मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, लालू यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को धोखा दे चुके हैं।

Published: undefined

बेगूसराय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित चिराग ने कहा कि जेडीयू के कई विधायक आज असंतुष्ट है और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जेडीयू में टूट तय है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव तय है। हालांकि, आरजेडी से गठंबधन के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव नहीं है, जब चुनाव होगा तब देखा जाएगा।

Published: undefined

बता दें कि चिराग पासवान एलजेपी में चाचा पशुपति कुमार पारस समेत पांच सांसदों से मिले झटके के बाद बिहार में इस समय आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। चिराग ने अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से प्रारंभ की है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...