हालात

वैक्सीन की दोनों डोज़ लेने के बावजूद कोविड पॉजिटिव हो गईं कोरियाग्राफर फराह खान

कोरियोग्राफर फराह खान कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने लिखा है कि कोविड वैक्सीन की दोनो डोज़ लेने के बावजूद पॉजिटिव होने पर उन्हें आश्चर्य है। उन्होंने उन सभी लोगों से एहतियात बरतने को कहा है जो उनके संपर्क में आए थे।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

फिल्म निर्माता फराह खान कुंदर पूरी तरह से टीका लगाए जाने के बावजूद कोविड पाई गई। खबर की पुष्टि करने के लिए उन्होंने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को अपडेट किया। टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के रूप में नजर आने वाली फिल्म निर्माता का कहना है कि उन्होंने अपने आसपास के लोगों को टेस्ट कराने की सूचना दी है। फिल्म निर्माता सोमवार को को-जज शिल्पा शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी। उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के एक स्पेशल एपिसोड के लिए भी शूटिंग की है।

Published: undefined

फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हल्का-फुल्का संदेश लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने अपना 'काला टीका' नहीं लगाया था। डबल टीकाकरण होने और ज्यादातर डबल वैक्स वाले लोगों के साथ काम करने के बावजूद, मैं कोविड पॉजिटिव हो गई। मैंने पहले ही सभी को सूचित कर दिया है की सभी लोग जो मेरे संपर्क में आए है स्वयं का परीक्षण करा ले। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।

फराह ने हाल ही में सोनू सूद और निधि अग्रवाल अभिनीत एक म्यूजिक वीडियो 'साथ क्या निभाएंगे' का भी निर्देशन किया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की