हालात

दिल्ली में और भयावह हुआ कोरोना! सीएम केजरीवाल बोले- 100 से भी कम ICU बेड बचे, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर करीब 30% हुआ

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के बेड बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं, आईसीयू बेड की काफी कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भी काफी कमी है। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र सरकार से मदद मिल रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस और भयावह रूप लेता जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया, “पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग साढ़े पच्चीस हजार केस आए हैं। चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गया है। मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।”

Published: 18 Apr 2021, 12:52 PM IST

सीएम केजरीवाल ने कहा, “कोरोना के बेड बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं, आईसीयू बेड की काफी कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भी काफी कमी है। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र सरकार से मदद मिल रही है।”

Published: 18 Apr 2021, 12:52 PM IST

दिल्ली के सीएम ने कहा, “कल मेरी डॉ.हर्षवर्धन से बात हुई, मैंने उन्हें बताया कि हमें बेड और ऑक्सीजन की बहुत ज़्यादा जरूरत है। आज अमित शाह से बात हुई, मैंने उन्हें भी बताया कि बेड की बहुत जरूरत है। दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बेड हैं, उसमें 1800 बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं।”

Published: 18 Apr 2021, 12:52 PM IST

उन्होंने कहा, “हमारा केंद्र सरकार से निवेदन है कि इतनी गंभीर परिस्थिति में कम से कम 7,000 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जाएं और हमें तुरंत ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। दिल्ली सरकार अगले 2 से 3 दिन में 6,000 से ज़्यादा ऑक्सीजन बेड तैयार कर लेगी।”

Published: 18 Apr 2021, 12:52 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 18 Apr 2021, 12:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन