हालात

योगी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, राजभर ने कहा- दंगों के लिए जिम्मेदार नेताओं को जला दो

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था एक भ्रमजाल है। और जाति, गरीबी-अमीरी और मंदिर-मस्जिद ने नाम पर लोगों को लड़ाकर नेता अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपने कभी देखा या सुना है कि दंगों में किसी बड़े नेता की मौत हुई है। सवाल ये है कि नेता क्यों नहीं मरता है। जो नेता तुम्हें हिंदू-मुसलमान के नाम पर लड़ाने जाता है, दंगा कराने जाता है ऐसे नेता को भी आग लगाकर जला दो ताकि वो समझ जाए कि हम दूसरे को नहीं जलाने देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आरक्षण की व्यवस्था एक भ्रमजाल है। देश की जनता इसमें पिछले 70 सालों से फंसी है। जाति, गरीबी-अमीरी और मंदिर-मस्जिद ने नाम पर लोगों को लड़ाकर नेता अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

ओपी राजभर ने कहा, “ये सभी हिंदू मुस्‍लि‍म में बांटते हैं। भारत का संविधान कहता है जो भारत का वोटर हो गया वो भारत का नागरिक हो गया। आप उसे नहीं निकाल सकते।”

इस दौरान अपनी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सीट बंटवारों पर कोई सहमति नहीं बनती है तो उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से जुड़े बीजेपी के नेता गठबंधन का सम्मान नहीं करते हैं। इसका असर आने वाले आम चुनावों में देखने को मिलेगा।

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा की सहयोगी दल है और राजभर योगी सरकार में मंत्री हैं। लेकिन वह अक्सर योगी सरकार और मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Jan 2019, 9:22 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल