गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत
पुलिस अधीक्षक भागीरथ सिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक भागीरथ सिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।
जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया। कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश के. ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए