
उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की गिरफ्त में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति 28 दिसंबर तक जारी रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई है। राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की राहत देखने को मिली है।
Published: undefined
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे हिमस्खलन और बर्फीले तूफान का खतरा बढ़ गया है। कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाले कड़े सर्दी के दौर ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत के साथ ही घाटी बर्फ की सफेद चादर में ढक गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में ऊंचे दर्रों पर बर्फ जमने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है।
Published: undefined
शीतलहर का असर आम जनजीवन और यात्रियों पर साफ दिखाई दे रहा है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, वाहन चलाते समय सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
वहीं, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मुंबई और गोवा में मौसम ठंडा लेकिन सुहावना रहने की संभावना है। यहां दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और हल्की ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined